सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग देख भड़के लोग, दहशत फैलाने ठेकेदार ने नगर में चलाई गोलियां, आरोपी फरार

Jul 15, 2024 - 20:00
Jul 15, 2024 - 20:01
 0  567
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग देख भड़के लोग, दहशत फैलाने ठेकेदार ने नगर में चलाई गोलियां, आरोपी फरार

दमोह-पथरिया (आरएनआई) मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां एक सड़क ठेकेदार की सरेआम गुंडागर्दी और दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। लोगो ने घटिया निर्माण कार्य पर आपत्ति ली तो पहले ठेकेदार और उसके साथियों ने लोगो से मारपीट की और फिर बीच बाजार कार में सवार होकर कई राउंड हवाई फायर भी किये।

क्या है पूरा मामला
ये सनसनीखेज मामला जिले के पथरिया से सामने आया है यहाँ के वार्ड नम्बर 7 में सीसी रोड का निर्माण चल रहा है, सड़क निर्माण में घटिया स्तर को देखकर वार्ड के लोगो ने आपत्ति ली तो ठेकेदार आग बबूला हो गया और उसने एक युवक अरविंद पटेल के साथ मारपीट की और अरविंद को बचाने आये उसके भाई को भी लहूलुहान कर दिया। मामला यही नही थमा जब वार्ड के लोग जमा होने लगे तो आरोपी ठेकेदार अपनी स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर भागा और उसने बीच बाजार कई हवाई फ़ायर भी किये जिससे इलाके में दहशत फैल गई। दहशतगर्दी कर रहे ठेकेदार ने इसी दौरान एक युवक को गाड़ी भी मारी जिससे वो घायल हो गया है।

पीड़ितों ने पथरिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है वहीं पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी के मुताबिक घटिया निर्माण कार्य को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद शहर में दहशत फैलाने फ़ायरिंग भी हुई है। मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0