ग्राम कोटरा में फिर दर्दनाक हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने 12 गायों को कुचला
गुना (आरएनआई) नेशनल हाईवे 46 पर ग्राम कोटरा के पास रविवार को फिर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से करीब 12 गायों की मौत हो गई। इससे पहले दो दिन पहले ही इसी इलाके में 8 गायें वाहन की चपेट में आकर मारी गई थीं। लगातार दूसरे हादसे से ग्रामीणों और गौ सेवकों में गहरा आक्रोश है। गौरतलब है कि शुक्रवार को कोटरा गांव के पास हरिपुरा टोल नाके पर डेढ़ दर्जन गायों की मौत हो चुकी थी। उस समय आक्रोशित ग्रामीणों और गौ सेवकों ने करीब चार घंटे तक टोल टैक्स पर चक्का जाम कर विरोध जताया था। इस घटना के बाद प्रशासन ने रविवार को आनंद-पणन में बैठक बुलाई, जिसमें भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

