गैंगस्टर वेंकटेश और भानु की गिरफ्तारी: विदेश में बैठे अपराध सिंडिकेट पर कसा शिकंजा

Nov 10, 2025 - 10:21
 0  81
गैंगस्टर वेंकटेश और भानु की गिरफ्तारी: विदेश में बैठे अपराध सिंडिकेट पर कसा शिकंजा

हरियाणा पुलिस और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता मिली है। भारत के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर — वेंकटेश गर्ग और भानु राणा — को विदेश में गिरफ्तार कर लिया गया है। वेंकटेश को जॉर्जिया से जबकि भानु को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। दोनों अपराधियों को अब भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक, वेंकटेश गर्ग हरियाणा के नारायणगढ़ का रहने वाला है और उस पर हत्या, लूट और फिरौती जैसे गंभीर अपराधों के दस से अधिक मामले दर्ज हैं। वह गुरुग्राम में एक बसपा नेता की हत्या में भी शामिल रहा है। फरार होने के बाद उसने फर्जी पासपोर्ट के जरिए जॉर्जिया में ठिकाना बनाया था और वहीं से भारत में अपने गैंग का संचालन कर रहा था।

जांच एजेंसियों के अनुसार, वेंकटेश सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को पैसे का लालच देकर अपने गिरोह में भर्ती करता था। हाल ही में दिल्ली में हुई एक फायरिंग की जांच के दौरान उसके गिरोह की गतिविधियों का खुलासा हुआ।

वहीं, भानु राणा, जिसे अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है, भी हरियाणा के गैंग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय अपराध सिंडिकेट पर बड़ा असर पड़ेगा।

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में दो दर्जन से ज्यादा भारतीय गैंगस्टर विदेशों में बैठकर अपने नेटवर्क चला रहे हैं। इनमें गोल्डी बराड़, कपिल सांगवान, अनमोल बिश्नोई, हैरी बॉक्सर, और हिमांशु भाऊ जैसे नाम शामिल हैं, जो कनाडा, पुर्तगाल, अमेरिका, इंग्लैंड और यूएई जैसे देशों में सक्रिय हैं।

इन गिरफ्तारियों से माना जा रहा है कि भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है कि वे अब कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.