गूंजी बुंदेलखंड की पुकार, राखी बनी आंदोलन की मशाल, छात्रों ने पीएम को भेजी राखियां, मांगा पृथक राज्य का हक

Thursday, July 31, 2025 - 20:38
Updated: 1 year ago
0
गूंजी बुंदेलखंड की पुकार, राखी बनी आंदोलन की मशाल, छात्रों ने पीएम को भेजी राखियां, मांगा पृथक राज्य का हक

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) विकास खंड धाता स्थित छनैनी जूनियर हाईस्कूल में गुरुवार को बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के चलाए जा रहे एक राखी बुंदेलखंड के नाम महाअभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह अभियान अब अपने 22 वें दिन में प्रवेश कर चुका है और लगातार जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय बुंदेलखंडी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहनों की राखी केवल रक्षा सूत्र नहीं, बल्कि संघर्ष का प्रतीक बन चुकी है। प्रधानमंत्री को भेजी जा रही ये राखियां एक पूरे क्षेत्र की पीड़ा, उपेक्षा और अधिकार की मांग को दर्शाती हैं। अब समय आ गया है कि बुंदेलखंड को उसका न्यायसंगत हक पृथक राज्य का दर्जा मिले। उन्होंने कहा कि अब हमारी आवाज नज़रंदाज़ नहीं किया जा सकता। यह आंदोलन अब जन-जन का आंदोलन बन चुका है। कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप तिवारी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों, छात्रों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बहनों ने खुद राखियां बनाकर प्रधानमंत्री के नाम पत्रों के साथ उन्हें भेजने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक बुंदेलखंड को उसका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। अभियान के दौरान लोगों ने यह भी संकल्प लिया कि आने वाले रक्षाबंधन तक प्रत्येक घर से कम से कम एक राखी प्रधानमंत्री को भेजी जाएगी। इस मौके पर विद्यालय परिवार, समाजसेवी, छात्र-छात्राएं, इीन अभिभावक और बुजुर्गों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की स्थानीय इकाई ने किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User