सूचना कार्यालय के प्रधान सहायक सेवानिवृत्त, जिला सूचना अधिकारी समेत पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई

Thursday, July 31, 2025 - 20:37
Updated: 1 year ago
0
सूचना कार्यालय के प्रधान सहायक सेवानिवृत्त, जिला सूचना अधिकारी समेत पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई

फतेहपुर (आरएनआई) जिला सूचना कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक/प्रधान सहायक सैय्यद आसिम अली गुरूवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हो गए।

आसिम अली वर्ष 1996 से आज तक जिला सूचना कार्यालय में कार्यरत रहे। उन्होंने अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन किया एवं हमेशा पत्रकार हित के कार्यों को रूचिपूर्ण तरीके से करते रहे। उन्होंने 90 के दशक से पत्रकारिता को बहुत नजदीक से देखा और महसूस किया और सदैव अपनी कार्यशैली और मृदुभाषिता के लिए मशहूर रहे। जिला सूचना कार्यालय के जिला सूचना अधिकारी अनुराग सिंह यादव एवं कार्यालय कर्मचारी कारण कुमार (लेखाकार), शैलेन्द्र कुमार, वसुधा देवी, शैलेश कुमार, जसवंत कुमार, राजू सिंह व पत्रकार साथियों ने भावभीनी विदाई दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User