गुना में ‘संवाद एवं समाधान’ कार्यक्रम: सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने व्यापारियों व समाजसेवियों से किया सीधा संवाद
गुना (आरएनआई) व्यापार एवं उद्योग महासंघ तथा युवराज क्लब द्वारा आयोजित *संवाद एवं समाधान* कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद श्रीमंत सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया ।
पूर्णत: गेर राजनीतिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवार के मुखिया से परिवार के सदस्यों की परिचर्चा थी ।
शहर के सभी व्यापारिक धार्मिक एवं सामाजिक संगठनो
के साथ अपनत्व का भाव एवं प्यार भरा संवाद देखकर सभी प्रबुद्धजन एवं महाराज सिंधिया स्वयं कॉफी उत्साहित थे ।
दूधिया रोशनी में आयोजित वेहद गरिमामयी कार्यक्रम में सांसद सिंधिया रात्रि करीब 9 बजे पहुंचे और कार्यक्रम की भव्यता एवं तैयारियों से मंत्रमुग्ध होकर दो घंटे का समय अपने परिवार जनों के बीच बिताया ।
कार्यक्रम स्थल को आयोजकों ने बैनरों से पाटते हुए बहुत ही सुंदर सजाया था एवं एक ओर जहां सांसद सिंधिया की आगवानी में जमकर आतिशबाजी की गई वहीं दूसरी ओर सिंधिया के स्केच की टीशर्ट पहने नन्हें मुन्ने बैडमिंटन खिलाड़ियों द्वारा *गुलाबों के शहर* गुना के गुलाब भेंट किए गए ।
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि सभी संगठन अपने मुखिया के स्वागत हेतु पांच किलो से इक्कीस किलो तक के बड़े बड़े हार लेकर पहुंचे एवं मंच पर पहुंच कर अपने मुखिया का अभिनंदन किया , जिससे समूचा माहौल ख़ुशनुमा बन गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत कैलाशवासी बड़े महाराज सिंधिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई । तदुपरांत मंचासीन आयोजकों द्वारा महाराज सिंधिया का माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया गया ।
स्वागत भाषण में महासंघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अपने मुखिया सांसद सिंधिया के २१ माह के कार्यकाल में ३१०० करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा को शहरवासियों हेतु बड़ी उपलब्धि बताया ।
उन्होंने यह भी कहा कि महाराज सिंधिया परिवार के मुखिया की तरह क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति का ध्यान रखते हैं , दुख बीमारी में आधी रात को भी अपने लोगों की मदद करते हैं ।
श्रीमंत सिंधिया ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में कहा कि गुना में कुछ नया और बड़ा होने वाला है जिससे शहर की तश्वीर बदल जायेगी ।
अपने उद्बोधन के उपरांत सिंधिया द्वारा मंच से नीचे आकर अपने प्रियजनों से संवाद किया एवं उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु आश्वासन दिया ।
सिंधिया द्वारा युवराज क्लब के अध्यक्ष विजय सिंह परिहार बैजू , सचिव संजय अग्रवाल एवं कई खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन में अपने हाथ दिखाए ।
युवराज क्लब के सीनियर सदस्य वीरेंद्र अग्रवाल , ओमप्रकाश अग्रवाल , सुखवीर सिंह ठाकुर,मुरारीलाल शर्मा , डॉ. विष्णु गोयल , सुनील अग्रवाल, धर्मेश विजयवर्गीय को मुख्य अतिथि द्वारा *लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्* से सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि सिंधिया के साथ प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भाजपा ज़िलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार , नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविन्द गुप्ता , चांचोड़ा विधायक श्रीमती प्रियंका मीणा , राजेश अग्रवाल , विजय सिंह परिहार बैजू , वीरेंद्र अग्रवाल , डॉ. विष्णु गोयल , सुनील अग्रवाल , संजय अग्रवाल महू एवं प्रधुम्न जैन मंचासीन रहे । कार्यक्रम का संचालन अतुल अग्रवाल ने किया एवं आभार संजय अग्रवाल “महू” द्वारा माना गया ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)