गुना में वनभूमि विवाद पर खूनी संघर्ष: चाकरी गांव में तीर-पत्थरों से झड़प, एक की मौत; मधुसूदनगढ़ नगर परिषद में 19 को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान

Tuesday, September 9, 2025 - 22:13
Updated: 12 months ago
0

एमपी (आरएनआई) गुना जिले के चाकरी गांव में वनभूमि को लेकर आदिवासी समाजों के बीच भीषण संघर्ष हो गया। भील और भीलाला समाज के सैकड़ों आदिवासी आमने-सामने आ गए और तीर तथा पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इस खूनी भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासनिक, पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं।

गुना कलेक्टर ने बताया कि चाकरी गांव की घटना में कैजुअल्टी की जानकारी मिली है, लेकिन रात होने के कारण पुष्टि नहीं हो पाई है। उन्होंने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

इधर, मधुसूदनगढ़ नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भी हलचल तेज है। कलेक्टर ने बताया कि परिषद में अविश्वास प्रस्ताव पर कार्यवाही के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की गई है, जिस पर अधिकृत अधिकारी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User