गुना में युवक की मौत पर हंगामा

होटल मालिक सहित 5 लोगों ने किया था हमला; सभी आरोपी गिरफ्तार

Tuesday, July 4, 2023 - 16:00
0

गुना। गुना के कैंट इलाके में युवक की मौत पर मंगलवार सुबह हंगामा हो गया। एक होटल मालिक और 5 लोगों ने उसके साथ मरपीट कर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजन और हिंदूवादी संगठन अस्पताल पहुंच गए। वे आरोपियों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कैंट थाना इलाके के घोसीपुरा में रहने वाला राजू ग्वाल (35) पुत्र बाबूलाल ग्वाल सोमवार रात 10 बजे होटल में खाना खाने गया था। होटल कैंट थाने के पास ही है। यहां उसका होटल मालिक से किसी बात पर झगड़ा हो गया। होटल मालिक और उसके साथियों ने राजू पर लाठी और फरसे से हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। तड़के 3 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

राजू की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिवार और हिंदू संगठन के लोग जिला अस्पताल में जमा हो गए। वह कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे। लोगों का कहना था कि शहर में इस तरह के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला और कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नागरिकों की मांग थी कि आरोपियों। के घाटों पर बुलडोजर चलाया जाए। उनकी दुकान भी तोड़ी जाएं। वह सब अतिक्रमण कर बनाया गया है। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक हंगामा चलता रहा, उसके बाद भी परिवार वाले नहीं माने।

गुना विधायक गोपीलाल जाटव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार वालों को सांत्वना दी। साथ ही प्रशासन से भी बात की। सिविल सर्जन, SDM, CMO को अस्पताल में ही बुलवाया। वहां तय हुआ कि आरोपियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 24 घंटे में अवैध निर्माण संबंधी कार्यवाई की जाएगी। साथ ही विधायक ने CM हाउस भी बात की। उन्होंने पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया। हालांकि, इसके बाद भी सभी लोग आज ही कार्यवाई पर अड़े रहे। उनका कहना था कि बॉडी को पीएम रूम में ही रखा रहने दिया जाए। जब तक कार्यवाई नहीं होगी, वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User