गुना में महिला उत्पीड़न मामले पर कलेक्टर को ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Dec 3, 2025 - 20:13
Dec 3, 2025 - 20:14
 0  108
गुना में महिला उत्पीड़न मामले पर कलेक्टर को ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

गुना (आरएनआई) कर्नलगंज क्षेत्र में 25 वर्षीय एक महिला के साथ गंभीर शोषण, धमकी, धोखाधड़ी और देह-व्यापार में धकेलने की साजिश के मामले में कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर आज सकल हिंदू समाज एवं मातृशक्ति द्वारा माननीय कलेक्टर, जिला गुना को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मातृशक्ति एवं सक्ल हिंदू समाज ने बताया गया कि कर्नलगंज क्षेत्र की 25 वर्षीय महिला को लगभग 55–60 वर्ष के अंसार कुरैशी  द्वारा पहले बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया गया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म कर अस्मिता के साथ गंभीर खिलवाड़ किया, उसे धमकाया तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी अंसार कुरैशी ने महिला पर दबाव बनाकर उसे देह-व्यापार में धकेलने की कोशिश की तथा उसके परिवार को जान से मारने तक की धमकियाँ दीं, जिससे पीड़िता और उसका परिवार भय और मानसिक तनाव में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हो गया।

संगठित अपराध की आशंका
सकल हिंदू समाज एवं मातृशक्ति के प्रतिनिधियों ने बताया कि आरोपी अंसार कुरैशी ने महिला को अपने परिचितों के पास भेजने और उसके साथ अनैतिक कृत्य करवाने के प्रयास किए, जिससे पूरे प्रकरण में संगठित अपराध की आशंका बनती है।
पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने परिवार को धमकाया, तथा घर में लगे कैमरे का मेमोरी कार्ड निकालकर सबूत नष्ट करने का भी प्रयास किया।

ज्ञापन में रखी गई मुख्य माँगें
संगठन ने माननीय कलेक्टर महोदय से निम्न प्रमुख कार्रवाई करने का आग्रह किया—
1. आरोपी और उससे जुड़े सभी व्यक्तियों की जांच कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए।

2. पीड़िता एवं उसके परिवार को त्वरित सुरक्षा प्रदान की जाए।

3. घटना में संगठित अपराध की आशंका को देखते हुए उच्च स्तरीय एसआईटी गठित की जाए।

4. क्षेत्र में भय के कारण संभावित पलायन तथा संपत्ति पर दबाव बनाने जैसे मामलों की जांच की जाए।

5. आरोपी के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगे।

अंतिम आग्रह
सकल हिंदू समाज एवं मातृशक्ति ने प्रशासन से आग्रह किया कि यह मामला अत्यंत गंभीर है, अतः समुचित कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय सुनिश्चित किया जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0