गुना में जगजीत सिंह की स्मृति में “रंग-ए-ग़ज़ल” : 4 अक्टूबर को गूँजेगी ग़ज़लों की महफ़ि

Oct 3, 2025 - 17:38
Oct 3, 2025 - 17:51
 0  27
गुना में जगजीत सिंह की स्मृति में “रंग-ए-ग़ज़ल” : 4 अक्टूबर को गूँजेगी ग़ज़लों की महफ़ि

गुना (आरएनआई) प्रसिद्ध गज़ल़ गायक पद्म भूषण स्व. जगजीतसिंह जी की स्मृति में "अनंतम ग्रुप" द्वारा गुलाबों के शहर गुना में, गज़लों से महकती खुशनुमा शाम " रंग ए गज़ल़" देस में निकला होगा चॉंद , कार्यक्रम का आयोजन 04 अक्टूबर, 2025 को मानस भवन में शाम 7.30 बजे से किया जावेगा ।

इसमें शहर के गज़ल गायक शरद सक्सेना द्वारा साथी संगीत कलाकारों के साथ वाद्य यंत्रों पर गज़लों की सुमधुर प्रस्तुति दी जावेगी । मुख्य आतिथ्य डॉ0 किशन यादव, कुलगुरु क्रांतिवीर तात्याटोपे विश्वविद्यालय, किशोर कुमार कन्याल जिलाधीश का रहेगा । कार्यक्रम का संयोजन अनंतम ग्रुप और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गुना (दिल्ली पंजीकृत) द्वारा किया जा रहा है । आयोजक मंडल विष्णु वरसैया, राजेश श्रीवास्तव, दिव्यपुष्प कम्ठान, प्रदीप राजावत, अजय श्रीवास्तव, संतोष भारिल्य, अरविंद श्रीवास्तव, हरि धौलपुरिया, मनीष श्रीवास्तव, डा0 रमाकांत श्रीवास्तव, गोपालकृष्ण विरल , महेन्द्र श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, आशीष सक्सेना द्वारा शहर के सभी गणमान्य संगीतप्रेमी श्रोताओं से कार्यक्रम में उपस्थित हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0