सिरोल पहाड़ी पर बनेगा गौरव प्रतीक: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ‘अटल स्मारक’ और ‘डिजिटल म्यूजियम’ का निरीक्षण
ग्वालियर (आरएनआई) ग्वालियर की सिरोल पहाड़ी पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति स्वरूप निर्मित हो रहे ‘अटल स्मारक’ और ‘डिजिटल म्यूजियम’ का आज, स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया तथा वहाँ कार्यरत अधिकारियों और इंजीनियरों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उक्त स्थल हमारे शहर और प्रदेश के लिए गौरव का प्रतीक बनेगा।
श्रद्धेय अटल जी हमेशा कहते थे कि ‘देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, कर्मों में झलकनी चाहिए।’ यह स्मारक उनके इसी जीवन-दर्शन और राष्ट्रसेवा भावना की याद दिलाता रहेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



