गुना में आपसी विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, डायल-112 की तत्परता से बची जान

Saturday, July 25, 2026 - 13:14
0
गुना में आपसी विवाद के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, डायल-112 की तत्परता से बची जान

गुना के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते अवसादग्रस्त 35 वर्षीय महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल।

गुना के थाना राघौगढ़ क्षेत्र के लठ्या गाँव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 24/07/2026 को दिन के 11:35 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल राघौगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 894 ऋतिक रघुवंशी एवं पायलेट घनश्याम कुशवाहा ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया किआपसी विवाद के चलते एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिला को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर शासकीय अस्पताल सांडा में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User