गुना ग्रामीण खंड के म्याना मंडल पर निकला भव्य पथ संचलन
गुना (आरएनआई) गुना ग्रामीण खंड के म्याना मंडल पर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवा संघ द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित हुए फिर पंक्ति वेद और अनुशासन तरीके से म्याना मंडल की सभी गलियों से निकाला गया जिसे समाज जनों ने और सभी सनातनी प्रेमियों ने पुष्प वर्षा और रंगोलिया बनाकर स्वागत किया
संचलन के पूर्व मंच पर मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद गोयल एवं मुकेश खंडेलवाल मुख्य वक्ता दिनेश शर्मा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ संभागीय संगठन मंत्री_ रमेश कुशवाह मंडल कार्यवाह उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के इस ऐतिहासिक क्षण पर मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ की यात्रा केवल संगठन की नहीं, बल्कि राष्ट्र जागरण की यात्रा है। इन 100 वर्षों में संघ ने समाज में एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत किया है। हिंदू समाज की महानता उसकी सहिष्णुता, सेवा और संस्कारों में निहित है। हिंदू धर्म विश्व को “वसुधैव कुटुंबकम्” का संदेश देने वाला जीवन दर्शन है। आज आवश्यकता है कि हम अपने धर्म और संस्कृति पर गर्व करें और राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



