कायस्थ महासभा 7235 महिला शाखा में प्रीति श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
जौनपुर/लखनऊ (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 उत्तर प्रदेश महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव जी पूर्व अध्यक्ष स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू भईया जी से विचार विमर्श कर उत्तर प्रदेश में महिला शाखा टीम को मजबूत करने के लिए जौनपुर की शिक्षक श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव जी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव जी सिविल लाइंस जौनपुर की निवासी है और इनके पति श्री अखिलेश श्रीवास्तव प्रिंसिपल साहब जी हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला शाखा में मनोनीत होने के बाद प्रीति श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष सुश्री साक्षी श्रीवास्तव जी एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 23 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त जी शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लाने का प्रयास रहेगा।
प्रीति श्रीवास्तव जी को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला शाखा मनोनीत होने पर प्रदेश संरक्षक श्रीमती शशिकला श्रीवास्तव माता जी, प्रदेश महासचिव श्रीमती निशा श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमति श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव,जौनपुर महिला जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव ,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव , श्रीमती आशा श्रीवास्तव, जिला संगठन सचिव श्रीमती विद्या श्रीवास्तव, श्रीमती कविता श्रीवास्तव, जिला मंत्री श्रीमती ममता श्रीवास्तव, श्रीमती कलावती श्रीवास्तव एवं राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, राकेश श्रीवास्तव साधु, संतोष श्रीवास्तव सोनू, गिरिजेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव अजय वर्मा अज्जू आदि लोगो ने शुभकामनाएं बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया कि संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगी। उक्त आशय की जानकारी कायस्थ महासभा 7235 उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी सूर्यांश श्रीवास्तव ने दिया।
एक परिचय प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव जी का
• राज्य अध्यापक पुरस्कार 2022 माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा
• राज्य आईसीटी पुरस्कार 2023 निदेशक बेसिक शिक्षा,निदेशक scert द्वारा
• मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश अवार्ड
21 अगस्त 21 (माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा)
• OUTSTANDING WOMAN EDUCATION AWARD BY FICCI FLO 13 मार्च 2021 6th FLO AWARDS OF UTTAR PRADESH- माननीय अध्यक्ष विधानसभा श्री हृदय नारायण दीक्षित एवं प्रमुख गृह सचिव श्री अवनीश अवस्थी जी द्वारा
• राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट पपेट्री आधारित प्रतियोगिता विजेता अवार्ड
2018-19 एस सी ई आर टी उत्तर प्रदेश द्वारा निदेशक बेसिक शिक्षा एवं संयुक्त निदेशक एस सी ई आर टी उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित ।
• राज्य स्तरीय तृतीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता विजेता 2019-20 एस सी ई आर टी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित, निदेशक बेसिक शिक्षा एवं संयुक्त निदेशक एस सी ई आर टी उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित |
• राज्य स्तरीय आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता अवार्ड विजेता
2019-20 एस सी ई आर टी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित, निदेशक बेसिक शिक्षा एवं संयुक्त निदेशक एस सी ई आर टी उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित |
• राज्य स्तरीय चतुर्थ कहानी सुनाओ प्रतियोगिता विजेता अवार्ड 2020-21 एस सी ई आर टी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित, निदेशक बेसिक शिक्षा एवं संयुक्त निदेशक एस सी ई आर टी उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित।
• OUTSTANDING WOMAN EDUCATION DURING COVID AWARD BY FICCI FLO
24 फरवरी 2022 7th FLO AWARDS OF UTTAR PRADESH मा पूर्व मंत्री श्री सुरेश प्रभु जी द्वारा।
• माननीय कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा मिशन शक्ति सम्मान से सम्मानित
• फोर्थस्क्रीन संस्था द्वारा प्रायोजित इन्स्पायरिंग लेडी अवार्ड हेतु किये गए ऑनलाइन वोटिंग में प्रदेश में प्रथम तथा देश में द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता फरवरी 2023
• सत्यमेव जयते USA द्वारा उत्कृष्ट अध्यापक सम्मान
• राष्ट्रीय शिक्षा संस्कृति सम्मान 2021
• लोक शिल्पी सम्मान 2023
• साहित्य रत्न सम्मान 2024
• ग्लोबल अचीवमेंट बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2023
• अंतरराष्ट्रीय एकता पुरस्कार
• फाउंडर्स अवार्ड 2023
• न्यूयॉर्क टाइम स्क्वायर बिल्डिंग पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनकी फोटो प्रदर्शित हुई है
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



