गुना कोतवाली अंतर्गत सदर बाजार में बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति को डायल-112/100 जवानों ने एफ.आर.व्ही. वाहन से अस्पताल पहुँचाया

Monday, June 9, 2025 - 18:48
Updated: 1 year ago
0
गुना कोतवाली अंतर्गत सदर बाजार में बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति को डायल-112/100 जवानों ने एफ.आर.व्ही. वाहन से अस्पताल पहुँचाया

गुना (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र में सदर बाजार में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 08-06-2025 को रात्रि 08 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक संतोष सरवैया एवं पायलेट दिलीप ने मौके पर पहुँचकर बताया कि सदर बाजार में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। डायल-112/100 जवानों ने पीड़ित व्यक्ति को एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय गुना में भर्ती करवाया। डायल-112/100 जवानों की तत्परता से पीड़ित को समय पर उपचार मिला।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User