गुना की ट्रेज़री में करोड़ों का स्टाम्प घोटाला, 2.70 करोड़ की गड़बड़ी उजागर; खजांची बाबू पर FIR दर्ज

Thursday, January 29, 2026 - 19:43
Updated: 6 months ago
0
गुना की ट्रेज़री में करोड़ों का स्टाम्प घोटाला, 2.70 करोड़ की गड़बड़ी उजागर; खजांची बाबू पर FIR दर्ज

गुना (आरएनआई) जिले की ट्रेज़री (कोषालय) में करोड़ों रुपये के स्टाम्प घोटाले का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में 2.70 करोड़ रुपये की गंभीर गड़बड़ी उजागर हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रेज़री से कुल 3.74 करोड़ रुपये के स्टाम्प बेचे गए, लेकिन शासकीय रिकॉर्ड में मात्र 1.01 करोड़ रुपये की ही एंट्री दर्ज पाई गई। शेष राशि को लेकर बड़ा वित्तीय फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

मामले की जांच के बाद कोषालय में पदस्थ खजांची बाबू के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। आरोप है कि स्टाम्प बिक्री की वास्तविक राशि को जानबूझकर कम दर्शाया गया और सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी की गई। ऑडिट एवं आंतरिक जांच के दौरान इस अनियमितता का खुलासा हुआ, जिसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि इसमें अन्य किसी कर्मचारी या अधिकारी की भूमिका तो नहीं है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग के साथ-साथ वित्त विभाग को भी सतर्क कर दिया गया है।

इस मामले के सामने आने के बाद जिले के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। आमजन और अधिवक्ताओं में भी इस घोटाले को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सरकारी खजाने से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता के साथ जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User