गुजरात बस हादसा: शिवपुरी और अशोकनगर के 5 श्रद्धालुओं की मौत, सिंधिया ने मुख्यमंत्री से की मदद की अपील

Feb 2, 2025 - 14:46
Feb 2, 2025 - 14:46
 0  5.7k
गुजरात बस हादसा: शिवपुरी और अशोकनगर के 5 श्रद्धालुओं की मौत, सिंधिया ने मुख्यमंत्री से की मदद की अपील

गुना (आरएनआई) शिवपुरी और अशोकनगर के श्रद्धालुओं से भरी बस का गुजरात में हुआ हादसा, पांच लोगों का हुआ निधन। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुरंत लिया एक्शन, मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात कर मृतकों के परिवारजनों एवं घायलों की मदद के लिए किया आग्रह

- मंत्री सिंधिया ने सुबह सुबह कलेक्टर से फोन पर बात कर हादसे का लिया संज्ञान, सभी प्रभावित श्रद्धालुओं की मदद के लिए दिए आदेश।

2 फरवरी, 2025। गुजरात के सापुतारा घाट में श्रद्धालुओं से भरी बस का एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें की इस बस में शिवपुरी, गुना, और अशोकनगर से श्रद्धालु सवार थे और हादसे में 5 लोगों का निधन हो गया जिसमें से 4 लोग शिवपुरी के थे।

सिंधिया ने लिया एक्शन, मुख्यमंत्री मोहन यादव को किया फोन

हादसे की खबर मिलते ही केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को फोन लगाया और उन्हें सभी मृतकों के परिवारजनों और घायलों की सहायता हेतु आग्रह किया।

जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं: सिंधिया
बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सिंधिया ने अपने ट्वीट में बताया की वह लगातार जिला प्रशासन से संपर्क में हूं और उन्होंने स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर घायलों के शीघ्र उपचार की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0