मां सरस्वती जी की पूजन अर्चन कर मनाया एकल कार्यकताओं ने बसंत पंचमी पर्व

Feb 2, 2025 - 14:44
Feb 2, 2025 - 14:44
 0  3.2k
मां सरस्वती जी की पूजन अर्चन कर मनाया एकल कार्यकताओं ने बसंत पंचमी पर्व

गुना (आरएनआई) संपूर्ण देश में माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मां सरस्वती जी की आराधना के साथ मनाया रहा रहा हे बसंत पंचमी का त्योहार। रविवार को एकल कार्यालय गुना पर बसंत पंचमी के त्योहार के शुभ अवसर पर एकल अंचल समिति गुना के कार्यक्रताओं ने मां सरस्वती जी की पूजन अर्चन कर बड़े ही भक्ति भाव से मनाया बसंत पंचमी का पर्व मनाया। इस अवसर पर एकल अंचल अध्यक्ष मदन सोनी, बन यात्रा प्रभारी विकास जैन, अंचल अभियान प्रमुख नारायण सिंह मीणा, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख पप्पू सिंह नायक, कार्यालय प्रमुख विजय सिंह शहरिया, अंचल खेल प्रमुख विजय गुर्जर सहित एकल के सभी संच प्रमुख ओर व्यास गण मुख्य रूप से बालन उपस्थित रहे। वन यात्रा प्रभारी विकास जैन ने कहा कि विद्या, बुद्धि और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा-अराधना का आज बसंत पंचमी पर विशेष महत्व रहता हे। ओर इस दिन पर गुना अंचल के समस्त एकल विद्यालय ग्रामों पर बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा हे। इन खुशियों को आपस में बांटने के लिए एकल कार्यक्रताओं ने एक-दूसरे को बसंत पंचमी बधाई शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाई। साथ ही इस खास दिन पर पीले रंग का महत्व को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने पीले रंग की गुलाल का तिलक लगाया। क्योंकि यह बसंत पंचमी का त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0