गायघाट भाजपा ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया, कहा - साधना और समर्पण

Sunday, April 6, 2025 - 20:04
Updated: 1 year ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस गायघाट पश्चिमी मंडल कार्यालय भुसुरा में मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने जनसंघ काल से भाजपा की स्थापना से लेकर भाजपा के आज तक के काल पर प्रकाश डालते हुए कहा की हम कार्यकर्ताओ के मेहनत,साधना और समर्पण की बदौलत भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है हम भाजपा कार्यकर्ता हैं यह हम सबके लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा के नीतियों और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक जय शंकर कुमार ने किया जबकी धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम सह संयोजक आदित्य कुमार साहिल ने किया। लोगों के बीच मिष्ठान बांटकर स्थापना दिवस की खुशी मनाई गई.

 कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह,सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,जय किशोर सिंह,जगतानंद झा  कामेश्वर प्रसाद सिंह,उमेश मांझी,नंदकिशोर महतो,मुकेश सिंह,भिखारी सिंह,रणजीत सिंह,सरोज सिंह,राजीव राय,अजय कुंवर,गोपाल सिंह,यशवंत सिंह,कृष्णमुरारी सिंह,भज्जु सिंह,मनीष कुमार सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User