गांवों में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ दिलाना विकास यात्रा का उद्देश्य: पूर्व विधायक ममता मीना 

पंचायतों मे विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

Tuesday, February 7, 2023 - 23:37
Updated: 4 years ago
0
गांवों में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ दिलाना विकास यात्रा का उद्देश्य: पूर्व विधायक ममता मीना 

गुना-चांचौड़ा। आपने सडक़, बिजली, पानी आदि अन्य जो भी समस्याएं लिखवाई हैं वो पूरी होगी। आप ऐसा नही सोचना कि यहां से कागज में लिखकर ले गए और कहीं फेंक देंगे। यह विकास यात्रा चल रही है और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा चलाई जा रही इस विकास यात्रा का उद्देश्य भी यही है कि अब शहर के अलावा दूर-दराज के गांवों का विकास कर गांव-गांव और शहर-शहर में विकास की गंगा बही जाए। विकास यात्रा के जरिए गांवों में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करना ही यात्रा का उद्देश्य है।

यह बात विकास यात्रा का नेतृत्व कर रहीं पूर्व विधायक चांचौड़ा श्रीमती ममता रघुवीरसिंह मीना ने विकास यात्रा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य ये है कि जो सरकार की योजनाएं चल रही हैं उनके बारे में ग्रामीणों को जानकारी देना और उन्हें विभिन्न योजनाओंं से लाभांवित करना है। इस दौरान उन्होंने तीन पंचायतों में 16 लाख से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया।

यात्रा की शुरूआत खेजड़ाकला से हुई जहां से टोड़ी, रतोधना, अरन्या, लखनवास, नलखेड़ा, गेंहूखेड़ी, पीपल्याकला ग्राम पंचायत से होती हुई ग्राम पंचायत बापचालहरिया में पहुंची जहां यात्रा का समारोह पूर्वक समापन हुआ। इस दौरान दर्जनभर पंचायतों के सम्मिलित गांवों के लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्रीमती मीना ने विकास यात्रा कार्यक्रम में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। यात्रा के दौरान शिलान्यास एवं लोकार्पण किए गए। जिनमें ग्राम पंचायत खेजड़ाकला में सीसी रोड का लोकार्पण सरपंच श्रीमती भूरीबाई मीना के मुख्य आतिथ्य एवं सचिव हुकुमसिंह प्रजापित एवं जीआरएस मुकेशसिंह मीना की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रतोधना में मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती मंटीबाई चिड़ार एवं सचिव ईश्वरसिंह मीना व जीआरएस सुनील कुमार मीना की उपस्थिति स्वच्छता परिसर का लोकार्पण किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत गेंहूखेड़ी में आंगनबाड़ी का लोकार्पण सरपंच श्रीमती ममता बाई एवं सहायक यात्रा प्रभारी सचिव राजेन्द्र शर्मा तथा जीआरएस जयप्रकाश कुशवाह की उपस्थिति में किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User