खामखेड़ा हायर सेकेंड्री विद्यालय ने मनाया धूमधाम से बाल दिवस, बच्चों ने लगाया आकर्षक मेला

Thursday, November 14, 2024 - 17:36
Updated: 2 years ago
0
खामखेड़ा हायर सेकेंड्री विद्यालय ने मनाया धूमधाम से बाल दिवस, बच्चों ने लगाया आकर्षक मेला

आरोन (आरएनआई) आरोन नगर के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शासकीय हा.से.स्कूल खामखेड़ा में विद्यालय के सहयोग से एवम् सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला लगाया गया,जो खासा आकर्षण का केंद्र रहा।। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने इस मेले में तरह तरह के स्वादिष्ठ व्यंजन के स्टॉल लगाए,साथ ही बच्चों को लुभाने वाले आकर्षक मनोरंजक खेल भी मेले में देखने को मिले।

मेले की खास बात यह थी की प्रत्येक स्टॉल को एक विशेष नाम दिया गया था,जिसमें , शेर सिंह की टिकिया,खामखेड़ा की स्पेशल मिठाई,मोदी चाय स्टॉल,ने बच्चों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रत्येक स्टॉल के स्थान को एक विषेश नाम दिया गया,जिसमें इंद्रा पार्क आरोन,पिंक सिटी जयपुर,शिवाजी मार्ग , न्यू मार्केट भोपाल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।


उपरोक्त सृजनात्कमकता  में विद्यालय के शिक्षक पवन शर्मा का मार्गदर्शन महत्पूर्ण रहा।
इसके पूर्व विद्यालय के प्राचार्य श्री कालू सिंह डोंडवा  सरस्वती मां का पूजन अर्चन किया गया तथा प्रार्थना सभा उपरांत मेले का शुभारंभ किया,साथ ही बाल दिवस क्यों मनाया जाता इस विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा की  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नहरू का बच्चों से अत्यधिक लगाव था,उनका मानना था की बच्चे आने वाले भारत का भविष्य हैं। अतः बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ आत्मनिर्भर बनाने की ओर प्रेरित करना चाहिए।।

Follow           RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User