केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिखा अलग अंदाज, आइजॉल (मिजोरम) में बच्चों के कार्यक्रम में पहुंचे, बच्चों को दिया अपना प्यार, संगीत पर झूमते हुए नजर आए

Nov 14, 2024 - 17:38
Nov 14, 2024 - 17:38
 0  2.6k

मिजोरम (आरएनआई) अपने चार दिवसीय दौरे पर आज मिजोरम पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग रूप नजर आया। बता दें कि सिंधिया ने आज आइजॉल पहुंचते ही सबसे पहले अपने उत्तर पूर्वी विकास मंत्रालय (DoNER) के अधिकारियों और मुख्यमंत्री लाल दुहोमा एवं राज्य के अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। 

करीब 2 घंटे तक चलने वाली इस मीटिंग के दौरान DoNER द्वारा क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा हुई और साथ मिलकर कई क्षेत्रों का चुनाव भी किया जहां नए कार्य किए जा सकते है।

इस मीटिंग के बाद जब सिंधिया बाहर निकले तो उन्हे बगल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम से संगीत की आवाज आई। यह सुनकर वह तुरंत बच्चों के पास चले गए और उनके साथ संगीत का आनंद लिया।


Follow           RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0