केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया कल अशोकनगर में विभिन्‍न कार्यक्रमों में भाग लेगें

Monday, August 12, 2024 - 22:49
Updated: 2 years ago
0

संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री भारत सरकार श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया आज अशोकनगर में विभिन्‍न कार्यक्रमों मे भाग लेगें। जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री सिंधिया 13 अगस्‍त को सुबह 10 बजे से 10:30 बजे सर्किट हाउस में जनसंपर्क, 10:30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्‍थान कर 10:40 बजे जनसंपर्क कार्यालय पहुंचेगें। तत्‍पश्‍चात प्रात: 11 बजे कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आगमन होगा तथा  01 बजे तक कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में  विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेगें। दोपहर 01 बजे से 2 बजे तक कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में विजन डक्‍यूमेंट प्रिजेंनटेशन, दोपहर 2 बजे से 2:30बजे तक प्रेस कांफ्रेस लेगें। दोपहर 2:30 बजे कलेक्‍ट्रेट कार्यालय से प्रस्‍थान कर  2:45 बजे होटल अशोका पहुंचेगें तथा 4 बजे तक स्‍थानीय कार्यक्रम में भाग लेगें। सायं 04 बजे अशोका होटल से प्रस्‍थान कर सायं 04.10 बजे गांधी पार्क आयेगें तथा सायं 04.40 तक हर घर तिरंगा यात्रा को हरी झण्‍डी दिखायेगें एवं तिरंगा रैली को रवाना करेगें। तत्‍पश्‍चात अमर शहीद शशीन्‍द्र राणा चौराहे पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेगें। इसके पश्‍चात बिमानों के चबूतरा पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन एवं मंच पर आगमन होगा। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों द्वारा राखी भेंट,विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन,उद्बोधन एवं तिरंगा शपथ,अनुसूचित जाति हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र वितरण,जनमन आवास,आयुष्‍मान कार्ड का वितरण किया जायेगा। तत्‍पश्‍चात पुरूस्‍कार वितरण एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया जायेगा। श्री सिंधिया सायं 05.45 बजे अशोकनगर से भोपाल के लिए प्रस्‍थान करेगें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User