केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे 11 जनवरी को पासपोर्ट ऑफिस का लोकार्पण, केंद्रीय मंत्री सिंधिया 10 और 11 जनवरी को गुना में

Wednesday, January 8, 2025 - 18:56
Updated: 2 years ago
0
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे 11 जनवरी को पासपोर्ट ऑफिस का लोकार्पण, केंद्रीय मंत्री सिंधिया 10 और 11 जनवरी को गुना में

गुना (आरएनआई) भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का 8 जनवरी से 11 जनवरी 2025 से गुना संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 10 जनवरी को अशोकनगर होते हुए शुक्रवार सांयकाल 5.30 बजे गुना आगमन होगा और उनके आगमन पश्चात वह स्थानीय होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सम्मिलित होकर यहां बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में वह भाग लेंगे। रात्रि विश्राम गुना सर्किट हाउस में करेंगे। अगले दिवस 11 जनवरी को केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया दोपहर 3.15 बजे बड़ा पोस्ट ऑफिस गुना में खुलने जा रहा नवीन पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User