आरोन में चली बाजारों ओर सड़को से अतिक्रमण हटाने की मुहिम, जहां निकलने तक के लिए रास्ता नहीं था वहां निकली 40 से साठ फुट की सड़क

Jan 8, 2025 - 18:07
Jan 8, 2025 - 18:08
 0  2.2k

गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देश पर चली अतिक्रमण कार्यवाही की मुहिम एसडीएम के नेतृत्व में चली, इस मुहिम में सहयोग के गुना ग्रामीण तहसीलदार कमल सिंह मंडलिया भी मौजूद थे, कार्यवाही के दौरान adm अखिलेश जैन सहित प्रशासन ओर पुलिस के अधिकारी भी रहे।

आरोन sdm महेश वामन्हा ने बताया कि आरोन में व्याप्त अतिक्रमण से आम जीवन ओर यातायात प्रवाहित होने की लगातार जानकारी मिलने पर कलेक्टर के निर्देश पर आज मुख्य सड़को के रास्ते से सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटाए जाने की मुहिम चलाई गई।

इस मुहिम में तहसीलदार ग्रामीण गुना ने भी कलेक्टर साहब के निर्देश पर सहयोग करते हुए कार्यवाही में सहयोग किया। इस कार्यवाही के दौरान adm अखिलेश जैन,एडिशनल एस पी,सीएमओ,राजस्व अमले के साथ पुलिस ओर नगर पालिका की टीम रही।

Sdm आरोन श्री वामन्हा
 ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी मुहिम में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया, नेता,पत्रकार,पार्षद,दबंग सहित सभी के अतिक्रमण हटाए गए। उन्होंने बताया कि पहिले चलने के लिए भी सड़क पर असुविधा होती थी अब बाजारों में 40 से 60 फुट तक सड़क निकल आई हैं। जिससे आरोन के आम लोगो सहित व्यापारियों में प्रसन्नता हैं।

शहर के अन्य स्थाई अतिक्रमण हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उन अतिक्रमण कारियो की लिस्टिंग कर उन्हें नोटिस जारी करेंगे, उन पर भी विधिवत कार्यवाही की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0