केंद्रीय जिला सहकारी बैंक शाखा करैरा द्रारा नहीं किया जा रहा मुआवजा राशि का वितरण

Aug 1, 2024 - 21:29
Aug 1, 2024 - 21:29
 0  972
केंद्रीय जिला सहकारी बैंक शाखा करैरा द्रारा नहीं किया जा रहा मुआवजा राशि का वितरण

करैरा (आरएनआई) कुछ महीने पहले हुई ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों को राज्य शासन ने सहायता राशि वितरित की थी जों सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई थी।किन्तु केंद्रीय जिला सहकारी बैंक शाखा करैरा प्रबंधक द्वारा किसानों को उनकी ही सहायता राशि का वितरण नहीं किया जा रहा है. कृषक प्रभात जैन पुत्र हरीशरण जैन ने बताया कि मेरे खाते में  ओला वृष्टि सहायता राशि के 36 हजार रूपये बीते दो महीनो से आये हुए है! मैं रोज बैंक के चककर लगा लगाकर परेशान हो चुका हूँ! अपनी ही राशि माँगने पर बैंक प्रबंधक द्वारा मुझे अपमानित किया जाता है।

इस संबंध में एसडीएम करैरा 
अजय शर्मा का कहना है कि बैंक प्रबंधन को सहायता राशि रोकने का कोई अधिकार नहीं है।

जिला कलेक्टर शिवपुरी को भी इस मामले से अवगत कराने का प्रयास किया गया पर उनके द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0