किसान के ट्रैक्टर पर रखे 2.68 लाख रुपये उड़ाने का पर्दाफाश

आरोपी चोर को गिरफ्तार कर 2.38 लाख रुपये किये बरामद

Saturday, April 15, 2023 - 18:30
Updated: 4 years ago
0

गुना। 10 अप्रेल को एक किसान के ट्रेक्टर पर रखे 2.68 लाख रुपये उड़ाने (चोरी) होने के मामले में 4 दिनों में ही उक्त चोरी का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चोर को गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से चोरी गए 2.38 लाख रुपये बरामद किए हैं ।   
         
गौरतलब है कि 10 अप्रेल को 2023 को फरियादी गुलाब सिंह उर्फ गोलू पुत्र ओमप्रकाश रघुवंशी निवासी ग्राम बांसखेडी थाना म्याना द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आज दिनांक 10 अप्रेल 2023 को उसने गुना मंडी में अपनी मसूर की फसल बेची थी जिससे प्राप्त 2.68 लाख रुपये का थैला अपने ट्रेक्टर पर रखकर पुरानी मंडी तरफ आ रहा था कि रास्ते में टेलीफोन एक्सचेंज के पास ट्रेक्टर खडा कर टायलेट करने के लिए उतर गया था इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रेक्टर के मडगार्ड पर रखा रुपयों का थैला उड़ा कर ले गया है, जिसकी रिपोर्ट पर से  कोतवाली गुना में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 309/23 धारा 379 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।  

गुना पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा किसान के पैसे चोरी होने के मामले को गंभीरता से लिया और उक्त चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने हेतु सीएसपी गुना श्रीमति श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में गुना कोतवाली टीआई मदन मोहन मालवीय एवं उनकी टीम तथा पुलिस की तकनीकी टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर लगाया गया ।
 
उक्त मामले के अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी में सघनता से लग गई और जिसकी पतारसी हेतु अपने मंखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुलिस के तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी की निरंतर तलाश व पतारसी की गई और उक्त चोरी को ग्राम गुलखेडी थाना बोडा जिला राजगढ निवासी आकाश सिसोदिया (सांसी) नामक व्यक्ति द्वारा अंजाम देना ज्ञात होने पर विगत दिवस गुना कोतवाली से पुलिस की एक टीम द्वारा संदेही आरोपी आकाश सिसोदिया की गिरफ्तारी हेतु उसके गांव गुलखेडी में दबिश दी और जहां से संदेही आरोपी आकाश पुत्र रतन सिंह सिसोदिया (सांसी) उम्र 25 साल निवासी लक्ष्मीपुरा, कडयावन, जिला बारां, राजस्थान हाल ग्राम गुलखेडी थाना बोडा, जिला राजगढ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 10 अप्रेल को गुना टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक ट्रेक्टर से रुपयों का थैला चोरी किया था जिसमे 2.68 लाख रुपये रखे हुए थे।

जिनमें से 30 हजार रुपये उसने खर्च कर दिए हैं और 2.38 लाख रुपये उसके पास अभी भी रखे हुए  हैं । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 2.38 लाख रुपये जप्त कर प्रकरण में आरोपी आकाश सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User