...जब रामलीला समिति अध्यक्ष ने मस्जिद पहुंचकर खुलवाया इमाम का रोजा...

Saturday, April 15, 2023 - 19:14
Updated: 4 years ago
0
...जब रामलीला समिति अध्यक्ष ने मस्जिद पहुंचकर खुलवाया इमाम का रोजा...
...जब रामलीला समिति अध्यक्ष ने मस्जिद पहुंचकर खुलवाया इमाम का रोजा...

गुना। गुना के आपसी सौहाद्र्र, तहजीब और आपसी भाईचारे की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए सार्वजनिक श्री रामलीला एवं दशहरा पर्व समिति ने अनूठी मिसाल पेश की है।

समिति के पदाधिकारी और सदस्य रमजान के 24वें दिन बोहरा मस्जिद पहुंचे और रोजेदार को इफ्तार कराकर खुशी जाहिर की।

शहर में धार्मिक कार्यक्रमों की अगुवाई करने वाली समिति के सदस्यों ने बोहरा समाज के पदाधिकारियों एवं लोगों से मुलाकात करते हुए उन्हें रमजान के मुबारक माह की शुभकामनाएं दीं और वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष गोविंद सोनी ने समिति के सभी सदस्यों के साथ संध्या समय मे मगरिब की नमाज़ में मस्जिद पहुंचकर बोहरा समाज के आमिल साहब शेख मुर्तजा हिबतुल्लाह कासिम को अपने हाथ से खजूर खिलाकर रोज़ा समाप्त कराया। 

रामलीला समिति द्वारा की गई इस पहल का स्वागत करते हुए बोहरा समाज के पदाधिकारियों ने भी उनका आभार जताया। दोनों ही समाजों ने एक स्वर में कहाकि वह गुना और देश की मिलजुकर रहने वाली संस्कृति का पालन करेंगे और आपसी सौहाद्र्र के वातावरण को शिखर पर ले जाएंगे।

इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष गोविंद सोनी ने बोहरा समाज की संस्कृति, उनके विचारों से स्वयं को प्रभावित बताया और इस तरह के आयोजन भविष्य में भी करते रहने की इच्छा जाहिर की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User