कानपुर में ठंड से बचने का तरीका बना जानलेवा, बंद कमरे में अलाव की धुआं से चार युवकों की मौत

Nov 20, 2025 - 10:55
 0  135
कानपुर में ठंड से बचने का तरीका बना जानलेवा, बंद कमरे में अलाव की धुआं से चार युवकों की मौत

कानपुर (आरएनआई) पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में ठंड से बचने के लिए कमरे में आग जलाकर सोना चार युवकों के लिए जानलेवा साबित हो गया। बंद कमरे में दम घुटने से चारों की मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मामला पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइट नंबर दो में स्थित ऑयल सीड्स कंपनी के प्लांट का है। यहां स्थित एक कमरे में बुधवार रात चार युवक ठंड से बचने के लिए तसले में कोयला जलाकर सो गए। कमरा पूरी तरह बंद होने के कारण रातभर धुआं फैला, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

सुबह जब फैक्टरी का गार्ड और अन्य कर्मचारी पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर देखने पर चारों युवक मृत अवस्था में मिले। मौके से तसले में कोयले की राख भी बरामद हुई है, जो घटना का प्रमुख कारण मानी जा रही है।

मरने वालों की पहचान अमित वर्मा (32) अयोध्या, संजू सिंह (22) देवरिया, राहुल सिंह (23) और दौड़ अंसारी (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम धुंआ भरने और दम घुटने की पुष्टि के लिए जांच कर रही है।

यह हादसा एक बार फिर ठंड में बंद कमरों में आग जलाकर सोने के खतरों की ओर ध्यान दिलाता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.