कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह पहली बार गुना पहुँचे, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
गुना (आरएनआई) कांग्रेस विधायक एवं गुना जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयवर्धन सिंह बुधवार को पहली बार जिले के दौरे पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
जयवर्धन सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं में है। हर कार्यकर्ता की बात उन तक पहुँचे, इसके लिए वे हर हफ्ते एक दिन जिला मुख्यालय पर रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के मुद्दों को पूरी ईमानदारी से संगठन तक पहुँचाएँ।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, लेकिन प्रभावित लोगों का सर्वे नहीं हुआ है और न ही उन्हें मुआवज़ा मिला है। कांग्रेस संगठन इन मुद्दों को लेकर आवाज़ उठाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन के साथ-साथ सकारात्मक कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। NSUI के माध्यम से हर कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाकर नए युवाओं को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा वे खुद हर ब्लॉक में एक-एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बैठक में जयवर्धन सिंह ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के कार्यकाल की सराहना भी की और उन्हें धन्यवाद दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



