गुना: कलेक्टर की मुहिम से ओडिया नदी का गहरीकरण जारी, लेकिन घाटों पर अतिक्रमण बरकरार

Aug 20, 2025 - 20:23
Aug 20, 2025 - 20:34
 0  162
गुना: कलेक्टर की मुहिम से ओडिया नदी का गहरीकरण जारी, लेकिन घाटों पर अतिक्रमण बरकरार

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर के मार्गदर्शन में गोपालपुरा के तालाब से निकलने वाली ओडिया नदी के गहरीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। मुहिम में भेदभाव दिखा,जिससे जनता में आक्रोश हैं। अभियान के आज तृतीय दिवस पोकलेन मशीन एवं जेसीबी की सहायता से नदी के जीर्णोद्वार का कार्य किया गया। इसी क्रम में आज होटल सामरसिंहा के पास वाली पुलिया पर जेसीबी एवं पोकलेन द्वारा गहराई एवं चौड़ीकरण कार्य किया गया।


 
आज इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्‍डे, प्र.सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री, तहसीलदार, सहित नगर पालिका, उद्यानिकी, कृषि विभाग की टीम उपस्थित रही।

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि गुनिया नदी का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम आज इस जनहित के कार्य में सहयोग करेंगे तो भविष्य में बाढ़ जैसी आपदाओं से बचा जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा जताई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0