कांकेर में आयोजित "प्रमुख जन गोष्टी" कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे श्री भारत भूषण जी ने दिया मार्गदर्शन
कांकेर(आरएनआई)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित "प्रमुख जन गोष्टी" कार्यक्रम का आयोजन कांकेर नगर स्थित बाफना लॉन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से पधारे भारत भूषण जी ने देशवासियों से एकता और अखंडता की अपील की।
भारत भूषण जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती राम की धरती है, जिसने देश को वैभव और शांति का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को एक देश, एक जन का भाव रखना चाहिए और प्रांत, भाषा, जाति के नाम पर फूट डालने वालों का विरोध करना चाहिए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत संघ चालक टोप लाल वर्मा जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाफना लॉन के सभा कक्ष में किया गया, जिसमें लगभग 430 से 500 लोगों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर कांकेर में आयोजित "प्रमुख जन गोष्टी" कार्यक्रम में एकता और अखंडता का संदेश।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



