कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में हंगामा: महिलाओ ने अर्धनग्न होकर और चूड़ियां फोड़ कर किया प्रदर्शन

पुलिस कर्मियों और महिला पुलिस ने महिलाओ को काबू कर कलेक्ट्रेट से बाहर किया।

Jul 16, 2024 - 17:38
Jul 16, 2024 - 17:38
 0  15.6k

गुना (आरएनआई) विगत दिवस पुलिस कस्टडी में देवा की मौत प्रताडना के चलते हुई हैं और दोषी पुलिस वालो को बचाया जा रहा हैं, यह आरोप लगाते हुए  लगभग 50 से ऊपर पारदी महिलाओ ने कलेक्टर कार्यालय में चल रही सुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची और हंगामा कर दिया।

 इस दोरान महिलाओ ने अपने वस्त्र उतार कर चूड़ियां भी फोड़ी।

हालांकि जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में ऐसी घटना होने की आशंका को लेकर पूर्व से तैयारी थी और मोका स्थल पर महिला पुलिस बल भी मौजूद था।

जब महिलाओ द्वारा अपने वस्त्र निकाले गए उस दौरान मौजूद जनसुनवाई में मौजूद लोग यह देखकर हक्के बक्के रह गए। मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने तत्काल निर्वस्त हो रही अर्धनग्न महिलाओ को तत्काल ही चुन्नियो से ढाका गया।

महिलाओ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर उनके बच्चो को मारने का आरोप लगाया और हंगामे को करती रही। हंगामे के दौरान पुलिस से धक्का मुक्की होती रही, इस दौरान महिलाएं गिरती पड़ती रही। कलेक्ट्रेट में मौजूद पुलिस बल द्वारा उन्हें कलेक्ट्रेट से बाहर निकाला। और कलेक्ट्रेट का चैनल गेट बंद कर दिया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0