सर्च ऑपरेशन जारी, राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को दिए कड़े एक्शन के निर्देश, LG मनोज सिन्हा बोले- सैनिकों की मौत का बदला लेंगे

Tuesday, July 16, 2024 - 17:44
Updated: 2 years ago
0
सर्च ऑपरेशन जारी, राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को दिए कड़े एक्शन के निर्देश, LG मनोज सिन्हा बोले- सैनिकों की मौत का बदला लेंगे

जम्मू (आरएनआई) सोमवार रात को जम्मू के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल एक पुलिसकर्मी की मंगलवार को मौत हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक सेना के कैप्टन और पांच जवानों ने अपने प्राण देश पर बलिदान कर दिए हैं। डोडा जिले के जंगल वाले इलाके में आतंकवादियों के साथ रात भर हुई मुठभेड़ के बाद  सर्च ऑपरेशन अभी जारी है , जंगल में 2-3 आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी सामने आई है, सरकार ने सर्चिंग के लिए अतिरिक्त फ़ोर्स भेजा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बात की है उन्हें आतंकवादियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। उधर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम अपने सैनिकों की मौत का बदला जरुर लेंगे।

मुठभेड़ में सेना के कैप्टन और पुलिस के पांच जवान शहीद 
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ तब शुरू हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने शाम करीब 7:45 बजे देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरारबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। फ़ोर्स की मौजदूगी अहसास होते ही फायरिंग शुरू हो गई, देर रात तक चली मुठभेड़ में कैप्टन सहित सेना के चार जवान और पुलिस का एक एसओजी जवान वीर गति को प्राप्त हो गए।

रक्षा मंत्री ने सेना को दिए कड़े एक्शन के निर्देश 
मुठभेड़ के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी से फोन पर बात की और एनकाउन्टर की जानकारी ली, बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख को आतंकवादियों के खिलाफ कड़े एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं उधर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सैनिकों के बलिदान पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

रक्षा मंत्री ने X पर लिखा – शहीद जवानों के परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है  
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर लिखा- उर्रार बग्गी, डोडा (जम्मू-कश्मीर) में एक आतंकवाद विरोधी अभियान में हमारे बहादुर और साहसी भारतीय सेना के जवानों की मौत से गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। राष्ट्र हमारे उन सैनिकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया है। आतंकवाद विरोधी अभियान जारी हैं और हमारे सैनिक आतंकवाद के संकट को खत्म करने और क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

LG मनोज सिन्हा बोले- हम अपने सैनिकों की मौत का बदला लेंगे
LG मनोज सिन्हा ने X पर लिखा-  डोडा जिले में हमारी सेना के जवानों और  जम्मू कश्मीर पुलिस (जेकेपी) कर्मियों पर हुए कायरतापूर्ण हमले के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि। शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। हम अपने सैनिकों की मौत का बदला लेंगे और आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के नापाक मंसूबों को विफल कर देंगे। मैं लोगों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने और हमें सटीक जानकारी प्रदान करने का आह्वान करता हूं ताकि हम आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज कर सकें और आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को बेअसर कर सकें।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User