कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा कर दिये आवश्‍यक निर्देश

Aug 22, 2024 - 17:04
Aug 22, 2024 - 17:05
 0  1.2k
कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा कर दिये आवश्‍यक निर्देश

गुना (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट सभागृह में कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। 

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा डिलीवरी प्वाइंट, अनमोल ऐप पर प्रेगनेंट वूमेन रजिस्ट्रेशन, एम्बुलेंस की उपलब्धता, हाई रिस्क मैनेजमेंट प्रेगनेंट वूमेन पर विस्तृत समीक्षा की गई। सीएमएचओ श्री राजकुमार ऋषिश्वर द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में 26 डिलीवरी प्वाइंट वर्तमान में क्रियाशील है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि उक्त सभी डिलीवरी प्वाइंट पर प्रसव के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने गंभीर एनेमिक महिलाओं की विशेष देखभाल, उनके पोषण पर ध्यान दिया जाए। सभी सीएचओ की परफॉर्मेंस बेस्ड मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने एसएनसीयू में बच्चों की डेथ रेट अधिक होने पर चिंता व्यक्त कर कहा कि इस ओर विशेष ध्यान देकर कमी लाई जाए।

टीकाकरण में चांचौड़ा की प्रगति कम होने पर कहा कि विशेष कैंप लगाकर टीकाकरण कार्य पूर्ण करें। उन्होंने दस्तक अभियान, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, एनआरसी, राष्ट्रीय मलेरिया, ब्लाइंडनेस कार्यक्रम की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत पीव्‍हीटीजी समूह के आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई, कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने आयुष्‍मान बनाने का कार्य 10 सितंबर 2024 तक पूर्णं करने निर्देश दिये। 

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उन्‍होंने पीएम जनमन योजना अंतर्गत बनाये जा रहे आंगनबाड़ी केन्‍द्रों में निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्‍होंने पोषण ट्रेकर ऐप के संबंध में भी समीक्षा की।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0