कलेक्टर के निर्देश पर वन विभाग की 100 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त

Saturday, July 11, 2026 - 22:26
Updated: 2 months ago
0
कलेक्टर के निर्देश पर वन विभाग की 100 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त

गुना जिले के ग्राम बजरंगगढ़ में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार वन विभाग को आवंटित शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार सुनील वर्मा के नेतृत्व में गठित संयुक्त राजस्व दल ने पुलिस, वन विभाग एवं एमपीआरडीसी के सहयोग से अभियान चलाकर लगभग 20 हेक्टेयर (करीब 100 बीघा) भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

टीम ने ग्राम बजरंगगढ़ के सर्वे क्रमांक 1211/1/2 एवं 1211/2 स्थित वन विभाग को आवंटित भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्यवाही में अतिक्रमित भूमि पर निर्मित तीन मकानों को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। साथ ही भूमि पर बोई गई मक्का की फसल को भी हटाकर शासकीय भूमि को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके बाद भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जेसीबी से ट्रेंच लाइन (खाई) खोदी गई तथा भूमि का विधिवत आधिपत्य वन विभाग को सौंप दिया गया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक शत्रुघ्न रघुवंशी, पटवारी नरेंद्र धाकड़, प्रमोद सुधीर सहित पुलिस बल, एमपीआरडीसी एवं वन विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User