जालंधर में पुलिस मुठभेड़, डबल मर्डर केस का आरोपी गुल्लू घायल अवस्था में गिरफ्तार

Wednesday, July 22, 2026 - 12:46
0
जालंधर में पुलिस मुठभेड़, डबल मर्डर केस का आरोपी गुल्लू घायल अवस्था में गिरफ्तार

जालंधर। पंजाब के जालंधर में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ के बाद डबल मर्डर केस में फरार आरोपी गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि नाखा वाले बाग के पास नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार गुल्लू को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन उसने बैरिकेड तोड़ते हुए भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गुल्लू करीब एक माह पहले हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में वांछित था। इस घटना में 24 वर्षीय सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि 23 वर्षीय सौरभ ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

मृतकों के परिजनों का आरोप था कि गुल्लू और उसके साथी पहले से घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने अस्पताल जा रहे दोनों युवकों को रास्ते में रोककर उन पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसके चलते दोनों की जान चली गई।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों और एडीसीपी-2 राकेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी गुल्लू के गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल से संबंध सामने आए हैं। पुलिस इस नेटवर्क और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User