करोड़ो की भूमि पर भूमाफिया बनाम नेता का अवेध कब्जा, आदेश के बाद भी मुक्त नहीं हो पाई पूर्ण भूमि :सूत्र

Tuesday, March 12, 2024 - 12:24
Updated: 3 years ago
0
करोड़ो की भूमि पर भूमाफिया बनाम नेता का अवेध कब्जा, आदेश के बाद भी मुक्त नहीं हो पाई पूर्ण भूमि :सूत्र

गुना (आरएनआई) भू-माफिया ओर नेता ने बूढ़े बालाजी पर करोड़ो की सरकारी जमीन पर जबरिया कब्जा जमा रखा है, बताते हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा उक्त कब्जे को हटाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

 सुविग सूत्र अनुसार ढीली प्रशासनिक कार्य प्रणाली के चलते उक्त माफिया से सरकारी जमीन अब तक पूर्ण रूप से अतिक्रमण और कब्जे से वापस नहीं छुड़ाई जा सकी।

जानकार बताते हैं कि बीते दिवस एक प्रदर्शन के दौरान उक्त भूमाफिया नेता द्वारा धरना के दौरान पुलिस और प्रशासन के खिलाफ मामले को हवा देने की भरपूर कोशिश ही थी।

 बताया जाता है कि उक्त नामचीन भू-माफिया एक पार्टी के नेता ने बूढ़े बालाजी पर करोड़ो की सरकारी जमीन पर बलात कब्जा जमा रखा है, हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा उक्त कब्जे को हटाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। लेकिन लचर प्रशासनिक कार्य प्रणाली के चलते उक्त माफिया से सरकारी जमीन आज तक वापस नहीं छुड़ाई जा सकी।

बीते दिन उत्पाद मचाने और चक्काजाम के लिए उकसाने वाले भूमफिया का बूढ़े बालाजी पर भूमि सर्वे नंबर 656/1/1 में से 1675 वर्ग फीट पर टीन शेड जिसमें दो कमरे बने हैं एवं लगभग  5350 स्क्वायर फीट खाली बूढ़े बालाजी रोड़ पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा है। बताया जाता है कि कब्जाई गई सरकारी जमीन की कीमत लगभग एक करोड रुपए है। बेशकीमती शासकीय भूमि को दबंगता और राजनीति की ओट लेकर कब्जाए बैठे दागदर नेता के अवैध कब्जे को ढहाने की कार्यवाही देखने को कब मिलेगी कहा नहीं जा सकता।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User