एशियन चैंपियन नीतू को पूर्व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, सपा नेता दोषी ने जिले की बेटी को आगे बढ़ाने में किया सहयोग

Aug 26, 2025 - 19:07
Aug 26, 2025 - 19:13
 0  81
एशियन चैंपियन नीतू को पूर्व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, सपा नेता दोषी ने जिले की बेटी को आगे बढ़ाने में किया सहयोग

फतेहपुर (आरएनआई) सपा मुखिया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव ने अपने आवास में एशियन योगासन खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली जनपद की शान नीतू सिंह को इक्यावन हजार की राशि व अष्टधातु की प्रतिभा सम्मान प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा भेंट किया। बिन्दकी विधानसभा क्षेत्र के सुशील कुमार पटेल दोषी व नीतू सिंह के पिता जीतेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

बताते चलें कि यूएई के फुजैराह अमीरात में आयोजित एशियाई योगासन चैंपियनशिप में भारत की बेटी नीतू ने गोल्ड मेडल जीतकर दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया है। नीतू सिंह ने प्रतियोगिता ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नीतू सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा और संयम का परिचय दिया और लयबद्ध जोड़ी योग, स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने चीन, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल और ईरान सहित 16 देशों के 160 शीर्ष एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा की। जिले की बेटी नीतू सिंह को इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार पटेल दोषी ने हरसंभव सहयोग किया। जिसकी बदौलत आज नीतू ने देश सहित एशिया में फतेहपुर जनपद का नाम रोशन करने का काम किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0