कलेक्‍टर श्री कन्‍याल के मार्गदर्शन में गुनिया नदी के पुनर्जीवन एवं पानी के निकासी के लिए कार्यवाही सतत रूप से जारी

Aug 26, 2025 - 19:02
Aug 26, 2025 - 19:03
 0  216
कलेक्‍टर श्री कन्‍याल के मार्गदर्शन में गुनिया नदी के पुनर्जीवन एवं पानी के निकासी के लिए कार्यवाही सतत रूप से जारी

गुना (आरएनआई) गुनिया नदी के पुनर्जीवन हेतु जिला प्रशासन द्वारा गोपालपुरा एवं सिंगवासा से निकलने वाली गुनिया नदी एवं ओडिया नदी के गहरीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा गठित दलों द्वारा आज भगतसिंह कॉलोनी में गोपालपुरा मुक्तिधाम के पास बनाई गयी अवैध पुलिया को जेसीबी के मदद से तोड़ा गया। साथ ही संधू गार्डन का अवैध अतिक्रमण एवं पुलिया को तोड़ा गया। राजस्‍व विभाग की टीम द्वारा गोपालपुरा मुक्तिधाम पर सीमांकन का कार्य किया जा रहा है।

आज इस अवसर पर नायब तहसीलदार नरेन्‍द्र यादव एवं एम एल पंथी सहित नगर पालिका, उद्यानिकी, जल संसाधन विभाग की टीम उपस्थित रही।

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि गुनिया नदी का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम आज इस जनहित के कार्य में सहयोग करेंगे तो भविष्य में बाढ़ जैसी आपदाओं से बचा जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा जताई।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0