पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

Tuesday, August 26, 2025 - 19:07
Updated: 1 year ago
0
पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) दो दिन पूर्व खागा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक सुलहनामा वार्तालाप के दौरान पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह द्वारा अधिवक्तओं को अपशब्द कहे जाने के मामले में अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पूर्व मंत्री से सार्वजनिक माफी मंगवाए जाने की आवाज उठाई।

मंगलवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर बताया कि चैबीस अगस्त को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। जिसमें पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह समाज के बीच एक सुलहनामा वार्तालाप के दौरान समस्त अधिवक्ता समाज को अपशब्द कहते हुए कुछ अन्य अधिवक्ताओं के एलएलबी विद्यालय द्वारा नकल कर फर्जी प्रमाण पत्र प्राप्त करने की बात कहकर अपमानित कर रहे हैं। अधिवक्ताओं को अपशब्द कहना न्याय प्रणाली की गरिमा पर हमला है। जिसका वीडियो वायरल हुआ। इस तरह के शब्द का प्रयोग करना व सोच रखना अशिक्षा व नासमझी का परिचायक है। ऐसे कृत्य से अधिवक्ता समाज की छवि धूमिल हो रही है। मांग किया कि संपूर्ण वकील समाज को अपशब्द कहने वाले पूर्व मंत्री से सार्वजनिक माफी मंगवाई जाए व दण्डात्मक कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही आफिसर आॅफ द कोर्ट को भविष्य में कभी भी कोई व्यक्ति अपशब्द न कहे और न ही अपमानित करे इसके लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। इस मौके पर अधिवक्ताओं में मजहर हुसैन, इन्द्रजीत सिंह यादव, अवधेश यादव, शिवनारायण निषाद, मयंक तिवारी, पुनीत श्रीवास्तव, छेदीलाल पाल के अलावा तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User