एमपी में 200 साल पुराने श्रीराम मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, स्वर्णजड़ित तीनों शिखर ध्वस्त
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के चौरानी गांव में स्थित करीब 200 साल पुराने श्रीराम मंदिर पर बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर के स्वर्णजड़ित तीनों शिखर पूरी तरह ध्वस्त हो गए। घटना के बाद गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने नुकसान देखा तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जिला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर स्थित चौरानी गांव में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से श्रीराम और लक्ष्मीनारायण मंदिरों के शिखर क्षतिग्रस्त होकर ढह गए। शिखरों का मलबा मंदिर परिसर से दूर पास के खेत तक जा गिरा।
ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2011 में जनसहयोग से मंदिर के तीनों स्वर्णजड़ित शिखरों की स्थापना कर प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई थी। करीब दो शताब्दी पुराने इस मंदिर को क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षति का जायजा लिया। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मंदिर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करते रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)