एनएच-34 पर बड़ा हादसा: हरदोई जा रही बस में लगी आग, 60 से अधिक यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
खुर्जा (आरएनआई)। शनिवार रात एनएच-34 पर धरपा कट के पास एक बड़ा हादसा टल गया। हरदोई जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई, लेकिन चालक की सतर्कता से बस में सवार 60 से अधिक यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
बताया गया कि बस दादरी से रवाना हुई थी और इसमें हरदोई के अलावा अलीगढ़, हाथरस और आसपास के जिलों के यात्री सवार थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जब बस धरपा कट के पास पहुंची, तभी इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोककर यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कह दिया।
कुछ ही मिनट में इंजन में आग की लपटें उठने लगीं, जिसके बाद चालक खुद बाहर कूदकर यात्रियों को निकालने में जुट गया। सभी लोग सुरक्षित बस से उतर आए और थोड़ी देर में आग ने पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही थाना खुर्जा देहात पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में करीब एक घंटे तक मशक्कत चली। इस दौरान हाईवे पर यातायात आंशिक रूप से बाधित रहा, जिसे आग शांत होने के बाद बहाल कर दिया गया।
प्रशिक्षु सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। यात्रियों को आगे के लिए दूसरे वाहनों से रवाना किया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



