एक बाइक पर सवार 5 लोग ट्रेन से कटे, रेलवे ट्रैक पर बिखरे चीथड़े; 500 मीटर तक घिसटती रही बाइक

शाहजहांपुर में ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत हो गई। एक बाइक पर सवार पांच लोग तेज रफ्तार गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए।

Dec 24, 2025 - 23:13
Dec 24, 2025 - 23:13
 0  270
एक बाइक पर सवार 5 लोग ट्रेन से कटे, रेलवे ट्रैक पर बिखरे चीथड़े; 500 मीटर तक घिसटती रही बाइक

शाहजहांपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला रेल हादसा हुआ है। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया के पास एक बिना फाटक वाली रेलवे क्रॉसिंग पर एक बाइक पर सवार पांच लोग तेज रफ्तार गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में सभी पांचों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

हादसा इतना भयावह था कि पांचों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। ट्रैक के आसपास कई मीटर के दायरे में केवल कटे हुए हाथ-पैर, सिर और शरीर के टुकड़े बिखरे पड़े थे। जगह-जगह खून ही खून बिखरा हुआ था। जबकि बाइक ट्रेन में फंसकर करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई।

मरने वालों में ये लोग शामिल

मृतकों की शिनाख्त हरिओम (उम्र करीब 35 वर्ष), निवासी गांव बनके, थाना उचौलिया, जिला लखीमपुर खीरी; उनके साढ़ू सेठपाल, सेठपाल की पत्नी पूजा और उनके दो बच्चे सूर्या (4 वर्ष) तथा निधि (5 वर्ष), निवासी गांव बिकन्ना, थाना निगोही के रूप में हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0