पानी बिजली के लिए हाइवे पर एक घंटे तक लगाया जाम, एंबुलेंस, सेना के अधिकारी भी फंसे, 5 किमी तक लगी वाहनों की कतारें

Dec 24, 2025 - 23:12
Dec 24, 2025 - 23:14
 0  81
पानी बिजली के लिए हाइवे पर एक घंटे तक लगाया जाम, एंबुलेंस, सेना के अधिकारी भी फंसे, 5 किमी तक लगी वाहनों की कतारें

गुना (आरएनआई) शहर के वार्ड क्रमांक 7 स्थित भगवती नगर और कृष्णा कॉलोनी के रहवासियों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जी रहे इन क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर महिलाओं ने नेशनल हाईवे स्थित सकतपुर पुलिया पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण हाईवे के दोनों ओर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें एंबुलेंस और एयरफोर्स के अधिकारियों सहित सैकड़ों यात्री फंसे रहे।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आक्रोश स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति साफ नजर आया। रहवासियों ने बताया कि वे अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर, विधायक पन्नालाल शाक्य और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तक को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। महिलाओं ने तीखे स्वर में कहा कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने तो कॉलोनी में आ जाते हैं, लेकिन जब सुविधा की बात आती है, तो बिजली कंपनी इसे 'अवैध कॉलोनी' बताकर पल्ला झाड़ लेती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0