उत्कृष्ट विद्यालय में शुरू हुई जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता

योगासन प्रतियोगिता में सिलेक्ट विद्यार्थी स्टेट खेलेंगे

Sunday, July 23, 2023 - 13:30
0

गुना। पतंजलि गुना योगासन एसोसिएशन के तत्वाधन में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आरंभ रविवार को सुबह उत्कृष्ट विद्यालय गुना में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर मुकेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि विद्युत मंडल डी पी एम वाय एस रघुवंशी,हरी सिंह यादव, कृष्ण योगेंद्र सिंह रघुवंशी, बाबू लाल यादव, विकास जैन ने मां सरस्वती के चित्र माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। 

प्रतियोगिता में उपस्थित विद्यार्थियों को मंचासीन अतिथियों ने संबोधित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस प्रतियोगिता में सिलेक्ट बच्चों को स्टेट स्तर पर भेजा जाएगा जो बच्चे स्टेट में सिलेक्ट होंगे उन्हें नेशनल स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा योगासन प्रतियोगिता जिले में सिलेक्ट होने वाले बच्चो को मधयप्रदेश में आयोजित होने वाले यूथ गेम्स में भी खेलने का अवसर मिलेगा।

यह योगासन प्रतियोगिता 5 कैटेगरी में आयोजित होगी जिसमें, ट्रेडिशनल इवेंट, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, आर्टिस्टिक ग्रुप, रिथमिक पेयर बही सभी गर्ल्स और बॉयज अलग अलग ऐज ग्रुप में योगासन इवेंट में पार्टिसिपेट करेगें जिसमें अंडर-14, अंडर-17,अंडर-19 सीनियर कैटगरी में ऐज 28 से 35, एवं 35 से 45 उम्र तक के योग साधक भी योगासन प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस मौके पर जिला युवा प्रभारी एवं मध्य प्रदेश योगासन एसोसिएशन के जज योगाचार्य महेश पाल, हरिओम राठौर, प्रदीप सरवैया, शिवहरे राजपूत, सुधा त्रिवेदी, दिलीप रघुवंशी, कुंज बिहारी, वैरागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User