श्रीजी की कृपा बिना वृन्दावन आना संभव नहीं : स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज

Jul 23, 2023 - 16:05
 0  513
श्रीजी की कृपा बिना वृन्दावन आना संभव नहीं : स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज

वृन्दावन।सुनरख रोड़ स्थित हरेकृष्ण ऑर्चिड में पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ चल रहा है।जिसके अंतर्गत व्यासपीठ से प्रख्यात संत स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा सभी भक्तो-श्रृद्धालुओं को महारास लीला, कंश वध एवं भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि के विवाह की कथा श्रवण कराई।साथ ही भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि की भव्य झांकी सजाई गई और विवाह से सम्बन्धित बधाइयों का गायन किया गया।इसके अलावा भरत नाट्यम की प्रस्तुति हुई।सायं को यमुना किनारे भव्य चुनरी मनोरथ का आयोजन हुआ।
व्यासपीठ पर आसीन स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज ने सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं को श्रीधाम वृन्दावन की महिमा बताते हुए कहा कि श्रीधाम वृन्दावन भगवान श्रीकृष्ण और उनकी आल्हादिनी शक्ति श्रीराधारानी की लीला भूमि है।वे आज भी यहां के कण-कण में विद्यमान हैं।यहां आने के लिए देवगण भी लालायित रहते हैं।आप सभी अति बड़भागी हैं, जो आप सब पर श्रीजी की कृपा हुई और  श्रीधाम वृन्दावन आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।क्योंकि श्रीजी की कृपा बिना धाम प्राप्ति सम्भव नहीं है।
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सदगुरुश्री ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत में समस्त वेदों, पुराणों, शास्त्रों, उपनिषदों एवं सभी धर्म ग्रंथ समाविष्ट हैं।
इसका श्रवण सदैव ही मंगलकारी, हितकारी व कल्याणकारी होता है।हमारे देश के अलावा समूचे विश्व में भी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन होते रहने चाहिए,जिससे हमारी प्राचीन भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति का अत्यधिक प्रचार-प्रसार युद्ध स्तर पर हो सके।
इस अवसर पर श्री उमा शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी रामदेवानंद सरस्वती महाराज, पीपाद्वाराचार्य जगदगुरू बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज, महंत हरिबोल बाबा महाराज, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की धर्म पत्नी
श्रीमती डॉ. अमिता बिड़ला, सनातन धर्म शिव मंदिर पीठाधीश्वर डॉ. राकेश ओझा(दिल्ली), श्री उमाशक्ति पीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आर.एन.द्विवेदी (राजू भैया), भाजपा सांसद संजय सेठ (रांची), विधायक मांट राजेश चौधरी,विधायक युवराज सिंह,विधायक हरिओम यादव, एस पी ट्रैफिक देवेश शर्मा, सी ओ सिटी अभिषेक तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, पवन माधोगढ़िया, मंजुल माधोगढ़िया, सुशील चौधरी, रामचंद्र माधोगढ़िया, सुनील माधोगढ़िया, पंकज माधोगढ़िया (कोलकाता) आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।आयोजक परिवार ने सभी अतिथियों का पटुका पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.