उकावद चौकी पर फरियादी पक्ष के साथ मारपीट व डकैती के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर गुना पुलिस अधीक्षक ने उद्घोषित किया 05-05 हजार रुपये का इनाम

Jul 9, 2024 - 15:34
Jul 9, 2024 - 15:35
 0  594

गुना (आरएनआई) 05 जुलाई को जिले के मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र की उकावद चौकी पर रिपोर्ट करने आए फरियादी पक्ष के साथ मारपीट व चौकी पर तोडफोड एवं डकैती की घटना को लेकर 12 नामजद एवं 10-15 अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मधुसूदनगढ़ थाने पर अलग-अलग दो अपराध दर्ज किये गये हैं, जिसमें पहला अपराध फरियादी सीताराम पुत्र रामकिशन गुर्जर उम्र 28 साल निवासी ग्राम हरिपुरा की रिपोर्ट पर अप.क्र. 133/24 धारा 109(1), 310(2), 311, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस तथा दूसरा अपराध प्रधान आरक्षक सुरेन्‍द्र सिंह रघुवंशी, चौकी उकावद की रिपोर्ट पर अप.क्र. 134/24 धारा 132, 221, 191(2), 191(3), 190, 324(3), 324(4) बीएनएस के तहत दर्ज किये गये हैं । उक्त दोनों ही प्रकरणों में पुलिस द्वारा अभी तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं एवं शेष फरार आरोपियों की प्रकरण में गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने हेतु गुना पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा द्वारा प्रकरण में फरार 09 नामजद आरोपीगण 1-दीपक गुर्जर निवासी ग्राम उकावद, 2-तखत भील निवासी ग्राम मानकपुरा, 3-बाबू भील निवासी मधुसूदनगढ, 4-बाबू भिलाला निवासी ग्राम इमलियापान, 5-धर्मेन्द्र भिलाला निवासी ग्राम इमलियापान, 6-लाखन मीना निवासी ग्राम संग्रामपुर, 7-शिवराज भील निवासी ग्राम मानकपुरा, 8-बबलू गुर्जर निवासी ग्राम हरिपुरा हाल उकावद एवं 9-हिम्मत लोधी निवासी ग्राम लाछोनी हाल उकावद, थाना मधुसूदनगढ जिला गुना की गिरफ्तारी पर 05-05 हजार रुपये का इनाम उद्घोषित किया गया है । जो कोई भी उपरोक्त आरोपीगणों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना देगा अथवा उन्हें गिरफ्तार कराने में पुलिस का सहयोग करेगा उसे गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रत्येक की गिरफ्तारी के लिए 05-05 हजार रुपये की इनाम राशि से पुरुष्कृत किया जावेगा । यदि सूचना देने वाला अगर चाहे तो उसका नाम गोपनीय रखा जावेगा ।

   विदित हो कि चौकी में दर्जन भर से ऊपर लोगो ने हमला करते हुए फरियादियों से मारपीट,तोड़फोड़, करते हुए उत्पाद मचाया और आरोपियों को छुड़ा कर ले जाने का मामला हैं,बता दे कि इस दौरान पुलिस कर्मी जान बचाकर चौकी से भागे थे। ऐसा चौकी में मोजोद लोगो की वीडियो वायरल में संदेश था। आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0