लम्भुआ अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर : महिला ने पेड़ के नीचे किया प्रसव, स्वास्थ्य मंत्री के दावों की पोल खुली

Sep 22, 2025 - 16:35
 0  108

लम्भुआ, सुल्तानपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश सरकार के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की हकीकत उस वक्त सामने आ गई जब लम्भुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक गर्भवती महिला सोनम शुक्ला (निवासी मामपुर) को पेड़ के नीचे प्रसव करना पड़ा।

मैटर्निटी सेंटर में न तो बेड मिला और न ही स्वास्थ्यकर्मी मदद को आगे आए। उल्टा आरोप यह है कि महिला को प्राइवेट अस्पताल में रेफर करने की मंशा से उसे दर-दर भटकाया गया। मजबूरन महिला ने अस्पताल के आँगन में ही बच्चे को जन्म दिया।

अस्पताल के अंदर जहां मरीजों को जगह नसीब नहीं, वहीं पंखे के नीचे बेड पर कुत्ते आराम फरमाते देखे गए। यह नजारा स्वास्थ्य विभाग की बदहाली को उजागर करता है।

गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले इसी अस्पताल परिसर में गटर में दवाइयाँ मिलने और कर्मचारियों के साथ मिलकर बाहरी व्यक्तियों द्वारा जुआ खेलने का मामला सामने आया था।

यह घटना स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक और योगी सरकार के दावों पर सवाल खड़े करती है। महिलाओं के सम्मान और नारी सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार के शासन में प्रसव जैसी बुनियादी सेवा भी गर्भवती महिलाओं को नसीब नहीं हो रही।

लोग आज भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार के समय चलाई गई 108-102 एंबुलेंस सेवा, मुफ्त दवाइयाँ और जननी सुरक्षा योजनाओं को याद कर रहे हैं। तब गाँव-गाँव तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना प्राथमिकता थी।

अब जनता सवाल पूछ रही है—
? क्या यही है "बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं" का सच?
? जब सरकारी अस्पताल में मरीजों को इंसाफ न मिले तो गरीब कहाँ जाएँ?

जनता को चाहिए वह सरकार जो कथनी नहीं, बल्कि करनी से सेवा और सुविधा दे, न कि खोखले दावों और पोस्टरों पर टिकी स्वास्थ्य व्यवस्था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0