असम में बाढ़ का कहर: 25 जिलों के 1800 से अधिक गांव जलमग्न, 9 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Thursday, July 23, 2026 - 18:46
0
असम में बाढ़ का कहर: 25 जिलों के 1800 से अधिक गांव जलमग्न, 9 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने इस वर्ष व्यापक तबाही मचाई है। राज्य के 25 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जहां 1800 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नौ लाख से अधिक लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं, जबकि बाढ़ और इससे जुड़ी घटनाओं में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है।

बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से फोन पर बातचीत कर हालात की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि गृह मंत्री ने राज्य में उत्पन्न अभूतपूर्व बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताई और जल्द ही नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र की एक अंतर-मंत्रालयी टीम असम भेजने का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार राहत कार्यों और प्रभावित परिवारों की आजीविका के पुनर्वास के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर निर्णय लेगी। उन्होंने इस कठिन समय में राज्य के प्रति केंद्र सरकार के सहयोग और समर्थन के लिए गृह मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री के अनुसार, ऊपरी क्षेत्रों में बादल फटने और सामान्य से 436 प्रतिशत अधिक हुई बारिश के कारण अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा हुई। इसके चलते कई ऐसे इलाके भी जलमग्न हो गए, जहां पिछले वर्षों में इस स्तर की बाढ़ नहीं देखी गई थी। उन्होंने इस आपदा को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि इसका प्रभाव लोगों के जीवन, कृषि, पशुधन और आजीविका पर व्यापक रूप से पड़ा है।

बाढ़ के कारण हजारों मवेशियों के बह जाने की भी सूचना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन, सेना और अन्य राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखे हुए हैं।

---

RNI भारत की एक तेज़ी से बढ़ती हुई न्यूज़ वेबसाइट है, जो समाचार, विचारों और तथ्य-आधारित लेखों के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। यहां आप देश-दुनिया की ताज़ा खबरों से अपडेट रह सकते हैं और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग दे सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User